Washington News: एआई चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ पद से इस्तीफा देने के बाद जेन्सन हुआंग ने अपना पहला बयान जारी किया है। 63 वर्षीय हुआंग ने अपनी निजी गलतियों पर खेद जताते हुए कहा है कि यदि कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और शेयरधारक चाहेंगे, तो वे दोबारा सीईओ का पद संभालने के लिए तैयार हैं।
दुनिया की प्रमुख एआई चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेन्सन हुआंग ने पद छोड़ने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें फिर से कंपनी का नेतृत्व सौंपने का निर्णय लिया जाता है, तो यह उनके लिए गर्व और सम्मान की बात होगी।
चीन की रहने वाली एलिस हुआंग के साथ अफेयर की खबरों और उन पर जासूसी से जुड़े आरोपों के सामने आने के बाद जेन्सन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस घटनाक्रम पर पछतावा जताते हुए हुआंग ने कहा, “मैंने अपनी निजी जिंदगी में बहुत गंभीर गलतियां की हैं। मैं एनवीडिया के उन मानकों पर खरा नहीं उतर सका, जिनकी मुझसे उम्मीद की जाती थी। मैंने बोर्ड के लिए जो मुश्किलें खड़ी की हैं, उसका मुझे बहुत खेद है।”
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स पर छोड़ा वापसी का फैसला
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, जेन्सन हुआंग ने एक संक्षिप्त बयान में दावा किया कि इस्तीफे के बाद से उन्हें कंपनी के कर्मचारियों, निवेशकों, बिजनेस पार्टनर्स और ग्राहकों का लगातार समर्थन मिल रहा है। उनके मुताबिक, कई लोग उनसे सीईओ के रूप में लौटने की अपील कर रहे हैं।
लगातार 33 वर्षों तक एनवीडिया का नेतृत्व करने वाले हुआंग ने वापसी का अंतिम निर्णय कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि यदि बोर्ड को लगता है कि उनकी वापसी शेयरधारकों, कर्मचारियों, कंपनी और अमेरिका के हित में है, तो वे लोगों की अपीलों का सम्मान करते हुए फिर से यह जिम्मेदारी संभालना चाहेंगे।
वापसी के समर्थन में अभियान, लेकिन बोर्ड सहमत नहीं
रिपोर्ट के मुताबिक, जेन्सन हुआंग की एनवीडिया में वापसी को लेकर अमेरिका में अभियान चलाया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क सहित कई बड़े निवेशक उनकी वापसी के पक्ष में बताए जा रहे हैं। वहीं, भारतीय मूल की कर्मचारी वर्तिका सिंह ने भी उनकी वापसी के समर्थन में ऑनलाइन मुहिम शुरू की है, जिसमें वे हुआंग के कार्यकाल से जुड़े अनुभव साझा कर रही हैं।
अब तक 1.90 लाख से अधिक लोग हुआंग की वापसी से जुड़ी मुहिम का हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि, एनवीडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स फिलहाल उनकी वापसी के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। बोर्ड का मानना है कि हुआंग की गलती से कंपनी का भरोसा प्रभावित हुआ है।