बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, होर्मुज में दो टैंकरों को बनाया निशाना

Share

- Advertisement -

Bahrain News: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। इस घटना के बाद बहरीन के एक नागरिक औद्योगिक प्रतिष्ठान में आग लग गई। वहीं, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भी दो टैंकरों पर हमले की खबरें सामने आई हैं।

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच तनाव और गहरा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईरान ने बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन से बड़ा हमला किया है। इस हमले के बाद बहरीन के एक नागरिक औद्योगिक प्रतिष्ठान में आग लगने की घटना सामने आई है।

इस बीच, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में भी दो टैंकरों पर हमला होने की खबरें मिल रही हैं। इन घटनाओं के बाद खाड़ी क्षेत्र में समुद्री यातायात और जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। फिलहाल हमलों से हुए कुल नुकसान या हताहतों के संबंध में विस्तृत आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है।

Read more

Related News