इंडोनेशिया के तुआल क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

Share

- Advertisement -

Jakarta News: इंडोनेशिया के तुआल क्षेत्र में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र तुआल से 148 किलोमीटर दूर जमीन के भीतर 68 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

इंडोनेशिया के पश्चिमी-दक्षिणी तट स्थित तुआल क्षेत्र में मंगलवार, 17 नवंबर की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते हुए अपने घरों से बाहर निकल आए।

जमीन के 68 किलोमीटर भीतर था भूकंप का केंद्र

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप के झटके तुआल से लगभग 148 किलोमीटर की दूरी पर दर्ज किए गए। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 68 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। राहत की बात यह है कि इस भूकंप के कारण अब तक किसी के घायल होने या जान-माल के बड़े नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। (सांकेतिक तस्वीर साभार: रॉयटर्स)

Read more

Related News