अमेरिका में गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी भारतीय छात्र को जर्मनी में किया गया गिरफ्तार, भारत भागने की फिराक में था आरोपी

Share

- Advertisement -

Tucson News: अमेरिका के एरिजोना में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी भारतीय छात्र को जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया गया है। 20 वर्षीय आरोपी वरुण बाचीगारी भारत भागने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाला था। पुलिस ने उस पर फर्स्ट डिग्री मर्डर और किडनैपिंग के तहत वारंट जारी किया था।

जर्मनी एयरपोर्ट पर पुलिस और एफ़बीआई ने मिलकर पकड़ा

टक्सन पुलिस के अनुसार आरोपी टक्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जर्मनी पहुंचा था। वहां से उसकी भारत जाने की योजना थी। टक्सन पुलिस, एफबीआई और बर्लिन में एफबीआई लीगल अताशे ने मिलकर कार्रवाई की। अधिकारियों ने आरोपी बाचीगारी को जर्मनी में ही हिरासत में ले लिया, जिससे वह भारत नहीं भाग सका।

हत्या के बाद गर्लफ्रेंड का मोबाइल और क्रेडिट कार्ड चुराया

जांचकर्ताओं का आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी ने सालाजार का सेलफोन और क्रेडिट कार्ड चुरा लिया था। उसने जुर्म छिपाने के लिए सालाजार की मां को कई टेक्स्ट मैसेज भी भेजे। इन मैसेज से परिवार को शक हुआ। परिजन की सूचना पर जब जांच हुई, तो पुलिस को युवती की लाश मिली।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 अगस्त को टक्सन फायर डिपार्टमेंट को कार्डिएक अरेस्ट की सूचना मिली थी। टीम जब अपार्टमेंट में पहुंची, तो सालाजार मृत मिली। उसके गले पर घोंटने के निशान और खरोंचें थीं। मामला संदिग्ध लगने पर फायर डिपार्टमेंट की टीम ने तुरंत शहर की पुलिस को सूचना दी।

पुराने हिंसक व्यवहार और घरेलू हिंसा का मामला आया सामने

पुलिस वारंट के अनुसार आरोपी बाचीगारी पहले भी मारपीट के एक मामले में शामिल रहा था। सालाजार घरेलू हिंसा के इतिहास के कारण 2025 के अंत से उससे अलग रह रही थी। वह रिश्ता खत्म करना चाहती थी। एक अन्य गवाह ने भी उस पर हैलोवीन पार्टी में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

फ़ेडरल रिकॉर्ड के मुताबिक हत्या के समय आरोपी का इमिग्रेशन स्टेटस कानूनी था। हालांकि, उसे यूनिवर्सिटी ऑफ़ एरिजोना से निकाल दिया गया था। अब आरोपी को एरिजोना प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया चल रही है। वहां उसे पिमा काउंटी एडल्ट डिटेंशन कॉम्प्लेक्स में रखा जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News