अमेरिका के मशहूर अभिनेता और पूर्व सांसद बेन जोन्स का 84 वर्ष की आयु में निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Share

- Advertisement -

Washington News: सीबीएस की लोकप्रिय एक्शन सीरीज ‘द ड्यूक्स ऑफ हैजर्ड’ में काम कर चुके अभिनेता और अमेरिका के पूर्व सांसद बेन जोन्स का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी पत्नी अल्मा वियाटोर ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके निधन की जानकारी दी।

घर में टीवी पर बेसबॉल मैच देखते समय आया हार्ट अटैक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेन जोन्स अपने घर में टीवी पर बेसबॉल मैच देखने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। उनकी पत्नी ने पोस्ट में लिखा कि बेन ने एक शानदार और भरपूर जीवन जिया। वे कई लोगों के प्रिय थे और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

‘द ड्यूक्स ऑफ हैजर्ड’ शो में 141 एपिसोड में किया काम

बेन जोन्स ‘द ड्यूक्स ऑफ हैजर्ड’ सीरीज में ‘कूटर्स गैराज’ के मालिक के किरदार में बेहद प्रसिद्ध हुए थे। उन्होंने इस शो के करीब 141 एपिसोड में अभिनय किया। यह शो जनवरी 1979 से फरवरी 1985 तक चला और टेलीविजन रेटिंग्स में शीर्ष स्थानों पर काबिज रहा।

अभिनय के बाद राजनीति में रखा कदम, बने अमेरिकी सांसद

शो की जबरदस्त सफलता के बाद डेमोक्रेट नेता बेन जोन्स ने राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने 1988 में जॉर्जिया के चौथे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से शानदार जीत दर्ज की और यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्य बने। उन्होंने दो कार्यकाल तक सांसद के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

अमेरिकी राजनीति में गिंगरिच और कैंटर के खिलाफ निभाई अहम भूमिका

राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने न्यूट गिंगरिच के खिलाफ नैतिक आचरण की शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे गिंगरिच को स्पीकर पद छोड़ना पड़ा था। इसके अलावा 2014 में एरिक कैंटर के खिलाफ लिखे उनके पत्र को कैंटर की चुनावी हार का मुख्य कारण माना जाता है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News