मिस्र के शर्म अल-शेख में 5.5 तीव्रता का भूकंप, काहिरा तक हिली जमीन, सरकार ने जारी किया इमरजेंसी अलर्ट

Share

- Advertisement -

Cairo News: मिस्र के प्रसिद्ध पर्यटन शहर शर्म अल-शेख के पास सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई। स्थानीय समय के अनुसार सुबह तीन बजे आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासन ने देशभर में हेल्थ अलर्ट जारी किया है।

अस्पतालों में हाई अलर्ट जारी और इमरजेंसी प्लान लागू

नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोनॉमी एंड जियोफिजिक्स के अनुसार भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। राजधानी काहिरा तक इसके झटके महसूस किए गए। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री खालिद अब्देल-गफ्फार ने इमरजेंसी ऑपरेशन रूम की बैठक बुलाई। अस्पतालों के क्रिटिकल केयर विभागों में अलर्ट का स्तर उच्चतम कर दिया गया है।

रेड क्रिसेंट सक्रिय और रेड सी क्षेत्र का भूगोल

मिस्र के रेड क्रिसेंट ने भी प्रभावित शहरों में अपनी आपातकालीन योजनाएं सक्रिय कर दी हैं। राहत और बचाव दल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। स्वेज की खाड़ी और लाल सागर के पास सक्रिय टेक्टोनिक जोन होने के कारण मिस्र में अक्सर मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। फिलहाल सभी सेवाएं सामान्य हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News