BSNL लाया 1 रुपये वाला जबर्दस्त प्रीपेड प्लान, नए यूजर्स को मिलेगी 24 दिनों की वैलिडिटी और फ्री डेटा कॉलिंग

Share

- Advertisement -

Telecom News: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपना 1 रुपये वाला सस्ता प्लान दोबारा लॉन्च किया है। यह फर्स्ट रिचार्ज कूपन प्लान देश के सभी सर्कल्स में केवल नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य कम खर्च में नए ग्राहकों को नेटवर्क से जोड़ना है।

BSNL के 1 रुपये वाले प्लान में मिलेंगे शानदार फायदे

इस 1 रुपये वाले नए प्लान में ग्राहकों को अब 24 दिनों की सर्विस वैलिडिटी दी जा रही है। इसके साथ ही यूजर्स को रोजाना 1GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर बातचीत के लिए पूरी तरह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

पुराने बेनिफिट्स में हुआ बदलाव लेकिन डील अभी भी फायदेमंद

कंपनी ने इस प्लान के फायदों में पहले के मुकाबले कुछ कटौती की है। पहले इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी और कुल 60GB डेटा मिलता था, जो अब घटकर 24GB हो गया है। इसके बावजूद नेटवर्क की टेस्टिंग करने वाले नए ग्राहकों के लिए यह ऑफर काफी किफायती और पैसा वसूल विकल्प साबित होगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News