Mumbai News: ऑडियो वियरेबल ब्रांड बोट ने भारत में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स एयरडोप्स प्राइम 800डी लॉन्च कर दिए हैं। यह डिवाइस गूगल जेमिनी पर आधारित क्रेस्ट एआई प्लेटफॉर्म से लैस है। इसमें शानदार डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट और 45 घंटे तक का लंबा प्लेबैक टाइम मिलता है।
कंपनी ने क्रेस्ट एआई तकनीक को एयरडोप्स प्राइम 701 एएनसी और निर्वाण आयन एएनसी मॉडल में भी शामिल किया है। भारत में एयरडोप्स प्राइम 800डी के एआई वेरिएंट की कीमत 1,999 रुपये तय की गई है। वहीं इसके नॉन-एआई मॉडल को ग्राहक 1,599 रुपये में खरीद सकेंगे।
गूगल जेमिनी एआई और रियल-टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा
इन ईयरबड्स में क्रेस्ट आस्क फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर एआई से सीधी बातचीत कर सकते हैं। वहीं जी-असिस्ट फीचर जीमेल, टास्क और कैलेंडर के साथ काम करता है। इसके अलावा क्रेस्ट ट्रांसलेट टूल की मदद से 25 से अधिक भाषाओं में रियल-टाइम ट्रांसलेशन किया जा सकता है।
डॉल्बी ऑडियो और दमदार 11 एमएम ड्राइवर्स
शानदार साउंड के लिए डिवाइस में 11 एमएम के डायनेमिक ड्राइवर्स और हाई-फाई डीएसपी कोर दिए गए हैं। यह बड्स 24-बिट स्पेशियल ऑडियो और अडैप्टिव ईक्यू सपोर्ट करते हैं। बेहतर कॉलिंग के लिए इनमें चार एआई-ईएनएक्स माइक्रोफोन मौजूद हैं, जो बैकग्राउंड शोर को आसानी से खत्म करते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए बड्स में ब्लूटूथ 6.1 और 45 मिलीसेकंड की लो-लेटेंसी दी गई है। चार्जिंग केस में 500 एमएएच और दोनों बड्स में 50-50 एमएएच की बैटरी मौजूद है। यह उत्पाद बोट की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा देश के प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।