आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बिल गेट्स की बड़ी चेतावनी, गलत हाथों में पड़ने पर 100 करोड़ लोगों पर खतरा

Share

- Advertisement -

Washington News: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के संभावित खतरों को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि अगर आधुनिक एआई गलत इरादे वाले लोगों के हाथ में पहुंच गया, तो यह दुनिया के लिए बेहद विनाशकारी साबित हो सकता है।

गेट्स ने अंदेशा जताया है कि उन्नत तकनीक का दुरुपयोग भारी तबाही मचा सकता है, जिससे करीब 100 करोड़ लोगों का जीवन प्रभावित हो सकता है। उन्होंने अमेरिकी सरकार से एआई के विकास और उपयोग पर कड़े नियम तय करने की अपील की है ताकि भविष्य के बड़े संकट से बचा जा सके।

सरकारों की सख्त निगरानी और किल स्विच की वकालत

एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में गेट्स ने कहा कि एआई की वास्तविक ताकत का आकलन करना अभी मुश्किल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल तकनीकी कंपनियों के आत्म-नियमन से सुरक्षा संभव नहीं है। इसमें सरकारों, नीति निर्माताओं और कानून लागू करने वाली सभी महत्वपूर्ण एजेंसियों को सक्रिय रूप से शामिल होना पड़ेगा।

गेट्स ने एआई सिस्टम में ‘किल स्विच’ जैसी इमरजेंसी व्यवस्था का भी पुरजोर समर्थन किया है। इससे किसी बड़े खतरे के समय पूरे सिस्टम को तुरंत बंद किया जा सकेगा। उनका मानना है कि सख्त नियमों और निगरानी से उद्योग पर जिम्मेदारी बढ़ेगी, लेकिन इससे तकनीकी विकास की गति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बेलगाम एआई को लेकर चीन के रुख पर विशेषज्ञों की राय

जहां पश्चिमी देश एआई के अनियंत्रित होने को लेकर चिंतित हैं, वहीं चीन इस मसले पर काफी बेपरवाह नजर आ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार चीन का मानना है कि जरूरत पड़ने पर वह तुरंत इंटरनेट ब्लैकआउट कर सकता है। चीनी प्रशासन अपने नागरिकों और नेटवर्क पर कड़ा नियंत्रण रखने की पूरी क्षमता रखता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि चीन सरकार समूचे शहर के पावर ग्रिड को काट सकती है और लोगों के डिवाइस जब्त कर सकती है। इसी कड़े नियंत्रण तंत्र की वजह से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी आश्वस्त दिखती है कि कंप्यूटर के भीतर मौजूद कोई भी सिस्टम उसकी सत्ता और व्यवस्था के लिए चुनौती नहीं बन पाएगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News