दक्षिण 24 परगना के स्कूल में पानी की टंकी में मिला सड़ा हुआ पक्षी, उसी पानी से बनता रहा मिड-डे मील

Share

- Advertisement -

South 24 Parganas News: पश्चिम बंगाल के कैनिंग स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल की पानी की टंकी में मरा हुआ पक्षी मिलने से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि इसी दूषित पानी से बच्चों के लिए खाना बनता था और बच्चे इसे पीते थे।

यह मामला कैनिंग सर्किल के अंतर्गत गालाडहारा कुसुममणि एफपी स्कूल का है। स्कूल के नल से लगातार आ रही दुर्गंध के बाद ग्रामीणों ने छत पर जाकर जांच की। जांच के दौरान पानी की टंकी बिना ढक्कन के खुली पाई गई, जिसके भीतर मरा हुआ पक्षी सड़ रहा था और कीड़े तैर रहे थे।

ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

इस लापरवाही के उजागर होते ही गुस्साए अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्कूल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी काफी समय से खुली थी और पक्षी लंबे समय से सड़ा हुआ पड़ा था। घटना के बाद डरे हुए छात्रों ने स्कूल का मिड-डे मील खाने से साफ इनकार कर दिया।

अभिभावकों ने शिक्षकों की गैरजिम्मेदारी पर कड़े सवाल उठाए हैं। बताया गया है कि हेडमास्टर गोविंद मंडल लंबे समय से अस्वस्थ होने के कारण स्कूल नहीं आ रहे थे और उनकी पत्नी व्यवस्था संभाल रही थीं। घटना के सामने आने पर स्कूल प्रबंधन ने अपनी चूक स्वीकार कर ली है, वहीं प्रशासनिक कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News