उत्तराखंड में भारी बारिश से उफान पर गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां, चारधाम यात्रा स्थगित और 100 से अधिक सड़कें बंद

Share

- Advertisement -

Dehradun News: उत्तराखंड में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से गंगा सहित सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। कई स्थानों पर नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है। मौसम खराब होने के कारण चारधाम यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश भर में भूस्खलन के कारण 109 सड़कें अवरुद्ध हैं। त्यूनी-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग नागथात के पास बंद हो गया है। जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में नदियों का जलस्तर चेतावनी निशान के पार

हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर 292.90 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर के काफी करीब है। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां चेतावनी स्तर को पार कर गई हैं। पिथौरागढ़ में काली नदी का जलस्तर भी 888.90 मीटर दर्ज किया गया है।

प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। सुरक्षा के मद्देनजर चारधाम यात्रा 28 और 29 जुलाई के लिए रोक दी गई थी, जो अब भी स्थगित है। अधिकारियों ने सभी जिलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

मौसम विभाग ने चार जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ किया जारी

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। आपदा प्रबंधन टीमों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News