उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा में बढ़ी महिला शिवभक्तों की संख्या, योगी सरकार ने सुरक्षा और सुविधा के किए कड़े इंतजाम

Share

- Advertisement -

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने महिला सुरक्षा और सहूलियत को प्राथमिकता देते हुए कांवड़ यात्रा में विशेष इंतजाम किए हैं। पवित्र श्रावण मास में जल लेने निकलने वाली महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए प्रयागराज से लेकर वाराणसी तक कांवड़ पथ पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

घाटों पर बनाए गए चेंजिंग रूम और महिला सहायता केंद्र

प्रयागराज के संगम और दशाश्वमेध घाट पर महिला कांवड़ियों की सबसे अधिक भीड़ जुट रही है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि प्रमुख घाटों पर चेंजिंग रूम और सहायता केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए महिला पुलिसकर्मियों के साथ आजीविका मिशन की 44 आपदा सखियां भी मुस्तैद हैं।

बिना भय के यात्रा कर रहीं महिला शिवभक्त

स्थानीय महिला शिवभक्तों का कहना है कि रास्तों में अब बेहतर सुरक्षा माहौल के कारण वे निर्भय होकर यात्रा कर रही हैं। प्रयागराज से काशी और बैजनाथ धाम जाने वाले मार्गों पर विश्राम शिविर भी बनाए गए हैं। मनकामेश्वर और सोमेश्वर महादेव समेत सभी प्रमुख मंदिरों में भी महिला सुरक्षा बल तैनात हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News