पश्चिम बंगाल में हर नागरिक को वंदे मातरम् गाना होगा, राष्ट्रवाद पर कोई समझौता नहीं: शुभेंदु अधिकारी

Share

- Advertisement -

Kolkata News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में रहने वाले हर व्यक्ति को ‘वंदे मातरम्’ गाना होगा। उन्होंने जोर दिया कि राष्ट्रवाद के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा। अधिकारी भवानीपुर में अन्नपूर्णा योजना की सभा को संबोधित कर रहे थे।

यादवपुर विश्वविद्यालय के कथित तत्वों पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान यादवपुर विश्वविद्यालय कैंपस में मौजूद कथित राष्ट्र-विरोधी तत्वों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कैंपस में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया। इसके अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अंदर जाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की अनुमति नहीं दी गई।

राष्ट्रवाद और भारतीय संस्कृति की स्थापना का दावा

अधिकारी ने आरोप लगाया कि कुछ तत्व कैंपस में गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और वंदे मातरम् का विरोध करते हैं। उन्होंने साफ कहा कि मीडिया चाहे जो लिखे, वे विश्वविद्यालय में राष्ट्रवाद स्थापित करेंगे। उनकी सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News