जम्मू-कश्मीर: कठुआ के हीरानगर में मिले दो संदिग्ध गुब्बारे, ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखे होने से मचा हड़कंप

Share

- Advertisement -

Kathua News: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर में सोमवार सुबह दो संदिग्ध गुब्बारे मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक इन गुब्बारों पर “I Love Pakistan” लिखा हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गुब्बारों को अपने कब्जे में ले लिया है।

घर की छत पर मिले दो रंग के गुब्बारे

यह घटना हीरानगर के वार्ड नंबर 04 की है, जहां स्थानीय निवासी कुलदीप कुमार के घर की छत पर ये गुब्बारे देखे गए। सुबह करीब 9:15 बजे मकान मालिक की नजर इन पर पड़ी। इनमें से एक गुब्बारा सफेद और दूसरा हरे रंग का था। दोनों ही गुब्बारों पर सीमा पार से जुड़ा संदेश लिखा हुआ था।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच

संदिग्ध गुब्बारे मिलने के तुरंत बाद कुलदीप कुमार ने हीरानगर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुब्बारों को कस्टडी में ले लिया है। पुलिस प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि ये गुब्बारे हवा के बहाव में सीमा पार से आए हैं या किसी अन्य तरीके से पहुंचे हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News