रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोलकाता में जीआरएसई और यंत्र इंडिया की पांच बड़ी विस्तार परियोजनाओं की रखी आधारशिला

Share

- Advertisement -

Kolkata News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कोलकाता में आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए ‘गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स’ और ‘यंत्र इंडिया लिमिटेड’ की पांच प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी। लगभग 3,500 करोड़ रुपये की इन विकास योजनाओं में जीआरएसई की तीन और यंत्र इंडिया की दो विस्तार योजनाएं शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी रक्षा मंत्री के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर रक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य अब विकास के एक बिल्कुल नए दौर में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि बंगाल में अब बंद पड़े कारखानों के स्थान पर नए प्रोजेक्ट्स शुरू हो रहे हैं।

हुगली नदी किनारे शिपयार्ड निर्माण के लिए हुआ समझौता

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आधुनिक युद्धपोत निर्माण और मरम्मत क्षमता को बढ़ाने के लिए जीआरएसई ने कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के साथ जरूरी लीज एग्रीमेंट किया है। इसके अंतर्गत हुगली नदी के दोनों किनारों पर दो छोटे शिपयार्ड और रायचक में 32 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है।

यह परियोजनाएं जीआरएसई के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी और राज्य के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करेंगी। इससे पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर नए रोजगार पैदा होंगे और स्थानीय सहायक उद्योगों, विशेषकर एमएसएमई सेक्टर के लिए व्यापार के बेहतरीन अवसर बनेंगे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News