समाज सेवा और नेतृत्व के लिए शैलजा शर्मा को जयपुर में मिलेगा महिला सम्मान, 2026 में जीते कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय अवार्ड

Share

- Advertisement -

Jaipur News: समाज सेवा और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के लिए शैलजा शर्मा को सितंबर माह में जयपुर में होने वाले महिला सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। शैलजा शर्मा को साल 2026 में कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।

उन्हें मिले सम्मानों में राष्ट्रीय सेवा सम्मान 2026, महिला आइकन पुरस्कार 2026 और टॉप 50 उल्लेखनीय महिला सम्मान 2026 सीजन-3 शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2026, भारत गौरव सम्मान 2026, भारतीय गौरव प्रतिभा सम्मान 2026 और सुपर वुमन पुरस्कार 2026 से भी नवाजा जा चुका है।

शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी से भी मिल चुका है अंतरराष्ट्रीय सम्मान

शैलजा शर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका की शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया था। यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उन्हें विशिष्ट अतिथि के तौर पर भी आमंत्रित किया गया था। वह लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहकर समाज के कल्याण के लिए योगदान दे रही हैं।

शैलजा शर्मा अपने सामाजिक प्रयासों और नेतृत्व के जरिए युवा पीढ़ी को सेवा और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित कर रही हैं। जयपुर में आयोजित होने वाला यह महिला सम्मान समारोह उनकी प्रेरणादायक उपलब्धियों में एक और नया अध्याय जोड़ेगा। इस घोषणा से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News