पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजी प्रमोद श्रीवास्तव को सौंपा गया अहम विभाग का अतिरिक्त प्रभार

Share

- Advertisement -

Chandigarh News: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में अहम बदलाव करते हुए वरिष्ठ नौकरशाह को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, 1992 बैच की सीनियर आईएएस अधिकारी राजी प्रमोद श्रीवास्तव को मौजूदा पद के साथ सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग का अतिरिक्त प्रभार तुरंत प्रभाव से सौंप दिया गया है।

वरिष्ठ नौकरशाह को मिला महत्वपूर्ण विभाग का जिम्मा

वरिष्ठ आईएएस राजी प्रमोद श्रीवास्तव वर्तमान समय में स्पेशल चीफ सेक्रेटरी, फ्रीडम फाइटर्स के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। सरकार ने अब उन्हें उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ सोशल जस्टिस, एम्पावरमेंट एंड माइनॉरिटीज विभाग का जिम्मा सौंपा है। यह पद काफी समय से खाली चल रहा था, जिस पर अब तैनाती हुई है।

पंजाब के मुख्य सचिव द्वारा जारी आधिकारिक निर्देश में संबंधित अधिकारी को तुरंत प्रभाव से नया पदभार ग्रहण करने को कहा गया है। यह फैसला प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से लिया गया है। इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों और केंद्र सरकार को भी जरूरी कार्यवाही के लिए भेज दी गई है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News