मुंबई कोस्टल रोड पर 120 की स्पीड में रेलिंग तोड़कर गिरी बीएमडब्ल्यू, तीन युवकों की मौत और एक गंभीर

Share

- Advertisement -

Mumbai News: मुंबई में कोस्टल रोड पर रविवार सुबह हुए भीषण बीएमडब्ल्यू कार हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच के अनुसार हादसे के समय गाड़ी 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी इस कार में सवार तीन युवकों की जान चली गई।

लापरवाह ड्राइविंग और नशे में उपद्रव का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

हादसे में जान गंवाने वाले 21 वर्षीय चालक शनाय गज्जर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के मुताबिक उस पर रैश ड्राइविंग और शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप पहले से हैं। आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

हादसा मरीन ड्राइव से हाजी अली जाते समय हुआ जब बेकाबू लग्जरी कार सीधे नीचे आ गिरी। मृतकों की पहचान शनाय गज्जर, 17 वर्षीय धैर्य दर्शन सेठ और 19 वर्षीय आदित्य जकस्निया के रूप में हुई। वहीं गंभीर रूप से जख्मी चौथे युवक 23 वर्षीय आदित्य ओस्वाल का इलाज चल रहा है।

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा चौथा घायल युवक

पुलिस के अनुसार कोस्टल रोड पर तय स्पीड लिमिट 80 किमी प्रति घंटा थी, जबकि गाड़ी 120 की रफ्तार में थी। हादसे के वक्त शनाय का पैर एक्सीलेटर पर ही फंसा मिला। वहीं घायल आदित्य ओस्वाल ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां ब्रेन सर्जरी और कई फ्रैक्चर के बाद उनकी हालत नाजुक है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News