कोलकाता में लैंडिंग से पहले मलेशिया एयरलाइंस के विमान पर पड़ी लेजर बीम, बारामती में भी टला हादसा

Share

- Advertisement -

Kolkata News: कुआलालंपुर से कोलकाता आ रही मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमएच-184 लैंडिंग से ठीक पहले दुर्घटनाग्रस्त होने से बची। कॉकपिट पर तेज लेजर बीम पड़ने से पायलट की आंखों के सामने अंधेरा छा गया और ध्यान भटक गया। हालांकि पायलट ने सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान में 159 यात्री और क्रू मेंबर्स मौजूद थे।

कोलकाता एयरपोर्ट के पास तेज रोशनी से भटका पायलट का ध्यान

सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट शनिवार रात 11.20 बजे कोलकाता में लैंड करने वाली थी। रनवे से करीब आठ नॉटिकल मील दूर मध्यमग्राम-बारासात की तरफ से कॉकपिट पर तेज लेजर रोशनी पड़ी। इससे पायलट का संतुलन बिगड़ गया और विमान तुरंत लैंड नहीं हो सका। हवा में चक्कर लगाने के बाद प्लेन ने सुरक्षित लैंडिंग की। अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।

बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग के दौरान रनवे से भटका विमान

उधर महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर रविवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। ट्रेनिंग के दौरान एक सेसना सी-172 प्लेन रनवे से बाहर चला गया। घटना दोपहर करीब 12.25 बजे टेक-ऑफ रद्द करने के अभ्यास के दौरान हुई। प्लेन में इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट सवार थे। डीजीसीए के मुताबिक हादसे में दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोई घायल नहीं हुआ है।

उड़ानों में बढ़ीं तकनीकी खामियां, डीजीसीए ने जारी किए आंकड़े

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उड़ानों में सुरक्षा को लेकर आंकड़े पेश किए हैं। पिछले साल उड़ानों में 889 गंभीर तकनीकी खामियां दर्ज की गईं। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने संसद में बताया कि वर्ष 2024 में 692, वर्ष 2023 में 487 और 2022 में 528 तकनीकी खामियों के मामले सामने आए थे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News