झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन तेज, समर्थन में रांची पहुंचे अभिनेता पीयूष मिश्रा

Share

- Advertisement -

Ranchi News: दिल्ली के बाद अब झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ रांची में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रसिद्ध अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा भी धरना स्थल पहुंचे।

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र अनिश्चितकालीन आंदोलन और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मीडिया से बात करते हुए पीयूष मिश्रा ने कहा कि अभ्यर्थियों के इंटरव्यू देखकर उनकी आंखों में दर्द और आंसू महसूस हुए, जिसके बाद उन्होंने छात्रों की लड़ाई में साथ खड़े होने का फैसला किया।

धरना स्थल पर पीयूष मिश्रा ने गाया ‘आरंभ है प्रचंड’

पीयूष मिश्रा ने कहा कि वह अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शनकारियों की पूरी मदद कर रहे हैं। आंदोलन स्थल पर खाने-पीने के सामान, तिरपाल और आर्थिक सहायता की व्यवस्था कराई गई है। इसके अलावा उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए अपना चर्चित क्रांतिकारी गाना ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया।

परीक्षाएं रद्द करने और सीबीआई जांच की उठी मांग

झारखंड में प्रतियोगी छात्र साल 2019 के बाद आयोजित हुई JSSC CGL, JSSC JE और PGT परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है, इसलिए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News