मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

Share

- Advertisement -

India Weather News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को देश के कई राज्यों के लिए तत्काल मौसम यानी ‘नाउकास्ट’ चेतावनी जारी की है। विभाग ने अगले दो से तीन घंटों में तेज हवाओं, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से बिना वजह घर से बाहर न निकलने की सख्त अपील की है।

उत्तर प्रदेश और पंजाब के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, संगरूर और एसएएस नगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, अमेठी, बाराबंकी, फतेहपुर, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव और प्रतापगढ़ में भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

देश के अन्य राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी

हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, कैथल और कुरुक्षेत्र में अलर्ट लागू है। उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, असम के शिवसागर, जोरहाट और केरल के कासरगोड समेत पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण बिल्कुल न लें। सफर पर निकलने से पहले रास्तों और ट्रैफिक की जानकारी जरूर लें। आपदा प्रबंधन एजेंसियों के निर्देशों का पालन करें और आधिकारिक पोर्टलों के जरिए मौसम अपडेट से जुड़े रहें।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News