गाजियाबाद में ट्रैक्टर के लालच में सगे भाई की हत्या, शराब पिलाकर पत्थर से कुचला

Share

- Advertisement -

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में अध्यात्मिक नगर स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सगे छोटे भाई ने ही ट्रैक्टर हड़पने के लालच में बड़े भाई की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है।

शराब पिलाकर दिया वारदात को अंजाम

एसीपी मसूरी सुनील कुमार के मुताबिक 26 जुलाई को झाड़ियों में 42 वर्षीय मोनू सिंह का शव मिला था। जांच में पता चला कि आरोपी भाई सुखबीर 25 जुलाई को मुरादाबाद से गाजियाबाद आया था। उसने मोनू को अत्यधिक शराब पिलाई और सुनसान जगह ले जाकर पहले गला घोंटा, फिर पत्थर से सिर और सीने पर वार कर हत्या कर दी।

ट्रैक्टर के विवाद में हुआ था झगड़ा

पूछताछ में सामने आया कि दोनों भाइयों ने लोन पर एक ट्रैक्टर खरीदा था, जो बड़े भाई मोनू के नाम पर था। आरोपी सुखबीर अकेले ट्रैक्टर पर कब्जा करना चाहता था, जिसे लेकर अक्सर विवाद होता था। रिश्तेदारों की पंचायत में समझौता न होने पर मोनू गाजियाबाद के बम्हैटा गांव में रहने लगा था, जहां आरोपी ने योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक का शव मिला

मसूरी थाना क्षेत्र में ही ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक के केबिन में चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया दिल का दौरा पड़ने से मौत की आशंका जताई है। मृतक की पहचान हरदोई निवासी मदनपाल के रूप में हुई है, जो गुजरात से कच्चा धागा लेकर मेरठ जा रहा था।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News