Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजनीति में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को उस समय बड़ा संगठनात्मक झटका लगा जब पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी सुप्रीमो डॉ. रेणु जोगी को सौंपा है और इसके पीछे निजी व्यस्तताओं को मुख्य कारण बताया है।
छत्तीसगढ़ की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को संगठनात्मक स्तर पर बड़ा झटका लगा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। उन्होंने अपना औपचारिक इस्तीफा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी को सौंप दिया है।
भगवानू नायक ने अपने त्यागपत्र में स्पष्ट किया है कि वे स्वेच्छा से मुख्य प्रवक्ता पद और प्राथमिक सदस्यता से अलग हो रहे हैं। उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे पूरी तरह से निजी कारणों का हवाला दिया है।
वर्तमान परिस्थितियों में समय देना संभव नहीं: भगवानू नायक
इस्तीफे का कारण बताते हुए भगवानू नायक ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के चलते उनके लिए पार्टी संगठन को अपेक्षित समय दे पाना संभव नहीं हो पा रहा था। इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक सफर के दौरान छत्तीसगढ़ की जनता से मिले निरंतर सहयोग, स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी पद और प्राथमिक सदस्यता छोड़ने के बावजूद जोगी परिवार के प्रति उनका व्यक्तिगत सम्मान और आत्मीय संबंध पहले की तरह ही हमेशा बने रहेंगे।