बिहार में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर 12 अधिकारियों के खिलाफ एक्शन

Share

- Advertisement -

Patna News: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने प्रशासनिक जवाबदेही तय करने के लिए 12 अधिकारियों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की है। विभागीय जांच के बाद कई अधिकारियों पर आरोप पत्र गठित किए गए हैं, जबकि कुछ का वेतन रोका गया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

राजस्व मंत्री ने साफ कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार, लापरवाही और निर्देशों की अवहेलना पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध सेवा हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी। काम में लापरवाही बरतने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

आरोप पत्र गठित और वेतन वृद्धि रोकने का आदेश

मुंगेर के राजस्व अधिकारी अरविंद कुमार, वैशाली के अंचल अधिकारी दीपक कुमार और मधुबनी की तत्कालीन सीओ वंदना कुमारी पर आरोप पत्र गठित हुआ है। इसके अलावा गोपालगंज, सारण, औरंगाबाद और समस्तीपुर के अंचल अधिकारियों पर वेतन वृद्धि रोकने सहित विभिन्न तरह के दंड लगाए गए हैं।

इसके अलावा मुजफ्फरपुर, वैशाली, पश्चिम चंपारण और सासाराम के तत्कालीन अंचल अधिकारियों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी है। मंत्री ने बताया कि पिछले दो महीनों में भ्रष्टाचार, दाखिल-खारिज में अनियमितता और अनुशासनहीनता के मामलों में अब तक कुल 82 अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News