भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर के संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, जानिए कौन हैं उनकी लेडी लव

Share

- Advertisement -

Chandigarh News: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मॉडल-एक्ट्रेस समरीन कौर के रिलेशनशिप की खबरें लंबे समय से चर्चा में थीं। क्रिकेटर ने अब सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर कर इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आधिकारिक मुहर

अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में ‘माय पर्सन’ लिखकर दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया। इस रोमांटिक पोस्ट के सामने आते ही फैंस और क्रिकेट जगत से उन्हें बधाइयां मिलने लगी हैं।

समरीन कौर का जन्म वर्ष 1999 में जम्मू-कश्मीर में हुआ था। उनका परिवार शिक्षा के क्षेत्र से गहराई से जुड़ा हुआ है। उनकी मां एक प्रोफेसर हैं और पिता भी शिक्षा जगत में कार्यरत हैं। समरीन ने सिम्बायोसिस पुणे से बी.कॉम और चंडीगढ़ से एमबीए किया है।

मिस इंडिया स्टेट फाइनलिस्ट से एक्टिंग तक का सफर

साल 2018 में समरीन फेमिना मिस इंडिया में स्टेट फाइनलिस्ट बनी थीं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वह ’83’, ‘नेल पॉलिश’, ‘सरदार जी 2’ और ‘जिंद माही’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

फिल्मों के अलावा समरीन कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4.4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2026 तक उनकी अनुमानित संपत्ति लगभग 15 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News