भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, 12 महीने बाद वेस्ले मधेवीरे की वापसी

Share

Harare News: जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ऑलराउंडर वेस्ले मधेवीरे की 12 महीने बाद टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा दो नए खिलाड़ियों, तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामुरी और विकेटकीपर तफदजवा सिगा को पहली बार मौका मिला है।

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर सैम करन के सगे भाई बेन करन भी जिम्बाब्वे टीम में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं। टीम चयन में हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज के मुकाबले कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। चयनकर्ताओं ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन बनाया है।

टीम में किए गए प्रमुख बदलाव और रिप्लेसमेंट

चयन समिति ने वेस्ले मधेवीरे, न्यूमैन न्यामुरी और तफदजवा सिगा की तिकड़ी को टीम में शामिल किया है। इन तीनों खिलाड़ियों को क्लाइव मडांडे, टिनोटेंजा मपोसा और शिंगा म्यूसकिवा की जगह टीम में जगह दी गई है। यह तीनों खिलाड़ी हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ हुई सीरीज में टीम का हिस्सा थे।

टीम की कमान स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा संभालेंगे। घोषित 15 सदस्यीय टीम में सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रायन बर्ल, टनका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवान्स, वेस्ले मधेवीरे, तडीवांशे मारूमानी, वेलिंगटन मसकजदा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायन मायर्स, रिचर्ड नगरवा, न्यूमैन न्यामुरी, तफदजवा सिगा और मिल्टन शुंबा शामिल हैं।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News