रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ब्रांड मूल्य 300 मिलियन डॉलर के पार, आईपीएल की व्यावसायिक कीमत 20.6 बिलियन डॉलर पहुंची

Share

- Advertisement -

Bengaluru News: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के ब्रांड मूल्य वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है। वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग का व्यावसायिक उद्यम मूल्य बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वैश्विक निवेश बैंक हूलिहान लोकी की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है ।

हूलिहान लोकी की वर्ष 2026 ‘ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट’ के अनुसार आईपीएल का कुल मूल्य 11.4 प्रतिशत बढ़ा है। इस उछाल के साथ आईपीएल की वैल्यू 20.6 बिलियन डॉलर हो गई है। रिपोर्ट में आरसीबी ने 312 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ सभी फ्रेंचाइजियों में अपना पहला स्थान मजबूती से बरकरार रखा है ।

वैश्विक निवेशकों के बढ़ते भरोसे से चमका आईपीएल का बाजार

मुंबई इंडियंस 264 मिलियन डॉलर के ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स 245 मिलियन डॉलर के साथ तीसरे और चेन्नई सुपर किंग्स 244 मिलियन डॉलर के साथ चौथे स्थान पर है। हूलिहान लोकी के डायरेक्टर हर्ष तालिकोटी ने कहा कि यह ग्रोथ निवेशकों के भरोसे को दर्शाती है ।

हर्ष तालिकोटी ने बताया कि इस साल बाजार से बहुत बड़े संकेत देखने को मिले हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 1.78 बिलियन डॉलर और राजस्थान रॉयल्स को 1.65 बिलियन डॉलर में नए निवेशकों ने खरीदा है। इस तरह के बड़े सौदे बताते हैं कि लीग वैश्विक संस्थागत पूंजी को तेजी से आकर्षित कर रही है ।

टॉप फ्रेंचाइजियों की ब्रांड वैल्यू में हुआ भारी इजाफा

आरसीबी और मुंबई के बाद सनराइजर्स हैदराबाद 168 मिलियन डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स 161 मिलियन डॉलर और पंजाब किंग्स 158 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू रखते हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस 157 मिलियन, दिल्ली कैपिटल्स 156 मिलियन और लखनऊ सुपर जायंट्स 122 मिलियन डॉलर पर काबिज हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News