भारतीय लेग स्पिनर करण शर्मा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान

Share

- Advertisement -

Kanpur News: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर और ऑलराउंडर करण शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। वह 25 अगस्त को यूपी टी20 लीग 2026 में कानपुर सुपरस्टार्स की ओर से अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगे।

कानपुर सुपरस्टार्स और मेरठ मावेरिक्स मैच के बाद उन्होंने यह निर्णय साझा किया। करण ने अपने परिवार, बीसीसीआई और घरेलू राज्य संघों का आभार जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खेल से अलग नहीं होंगे और भविष्य में कोचिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालते नजर आएंगे।

आईपीएल में चार बार चैंपियन टीम का रहे हिस्सा

करण शर्मा का आईपीएल करियर बेहद शानदार रहा। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 2016, मुंबई इंडियंस के साथ 2017 और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 2018 व 2021 में आईपीएल खिताब जीते। लीग के 90 मैचों में उन्होंने 83 विकेट चटकाए और निचले क्रम में 352 रन भी बनाए।

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा रहा प्रदर्शन

करण ने भारत के लिए एक टेस्ट, दो वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा। उन्होंने 97 प्रथम श्रेणी मैचों में 270 विकेट लेने के साथ 2,866 रन बनाए। वहीं 123 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 153 विकेट हासिल किए।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News