भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 मैच के लिए जापानी टीम घोषित, केंडेल फ्लेमिंग संभालेंगे कमान

Share

- Advertisement -

Tokyo News: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ प्रस्तावित ऐतिहासिक टी20 मुकाबले के लिए जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों देशों के बीच यह मुकाबला 22 सितंबर को सानो मैदान पर खेला जाएगा। इस प्रतिष्ठित सुजुकी कप मैच में जापानी टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग को सौंपी गई है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने जा रही भारतीय टीम 19 सितंबर तक सानो पहुंच जाएगी। जापान की इस 15 सदस्यीय टीम में एशियन गेम्स 2026 स्क्वॉड के 12 प्रमुख खिलाड़ियों को मौका मिला है। इसके अलावा जापान ‘ए’ टीम के तीन युवा चेहरों को भी सीनियर टीम में शामिल किया गया है।

स्टार ऑलराउंडर साबाओरिश बाहर, कडोवाकी-फ्लेमिंग से टीम को बड़ी उम्मीदें

जापान के प्रमुख बल्लेबाज और कप्तान कडोवाकी-फ्लेमिंग ने 55 मैचों में दो शतक जड़कर 1,871 रन बनाए हैं। दूसरी ओर, जापान के लिए सबसे ज्यादा 63 विकेट चटकाने वाले साबाओरिश रविचंद्रन को इस मुकाबले से बाहर रखा गया है। उनकी गैरमौजूदगी में 48 विकेट लेने वाले इब्राहिम ताकाहाशी गेंदबाजी विभाग की कमान संभालेंगे।

जापानी टीम ने साल 2026 में 10 में से आठ अंतरराष्ट्रीय मैच जीतकर शानदार फॉर्म दिखाई है। चयनकर्ताओं ने चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन गो-इटो डेविस, कोहेई कुबोटा, वातरू मियाउची, रियो सकुरानो-थॉमस, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर और लचलान यामामोटो-लेक जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। यह मुकाबला जापानी क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा मैच माना जा रहा है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News