कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सातवें दिन भारत के लिए मेडल का बड़ा मौका, जानें पूरा शेड्यूल

Share

- Advertisement -

Sports Desk: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए सातवां दिन बेहद रोमांचक रहने वाला है। आज एथलेटिक्स में भारत के सात मेडल दांव पर होंगे। इसके अलावा छह भारतीय बॉक्सर सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का करने से महज एक जीत दूर हैं।

वेटलिफ्टिंग में संजना से मेडल तालिका में भारत की संख्या बढ़ाने की उम्मीद रहेगी। वहीं तैराकी में साजन प्रकाश और अन्य तैराक अपनी किस्मत आजमाएंगे। सभी खेल प्रेमियों की नजरें मुख्य रूप से स्टार लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर पर होंगी। उन्होंने पहली ही कोशिश में फाइनल का टिकट कटाया था।

एथलेटिक्स में दोपहर 3:35 बजे पुरुष शॉटपुट क्वालीफिकेशन में तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल उतरेंगे। शाम 4:02 बजे 200 मीटर हीट में अनीमेष कुजूर हिस्सा लेंगे। रात 11:54 बजे पुरुष लंबी कूद के फाइनल में मुरली श्रीशंकर और लोकेश सत्यनाथन चुनौती पेश करेंगे।

ट्रैक और फील्ड में पदक की उम्मीदें

रात 12:03 बजे 400 मीटर बाधा दौड़ हीट में यशास पलाक्षा और संतोष कुमार मैदान में होंगे। महिला शॉटपुट फाइनल में मनप्रीत कौर रात 12:31 बजे उतरेंगी। 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में पारुल चौधरी रात 2:05 बजे देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

पैरा एथलेटिक्स में रात 12:55 बजे देवेंद्र कुमार और सागर थयात चक्का फेंक एफ 42-44/एएफ 61-64 के फाइनल में खेलेंगे। वहीं रात 1:42 बजे 100 मीटर टी47 के फाइनल में मोहम्मद बासिल और दिलीप महादू गावित पदक के लिए दौड़ेंगे।

बॉक्सिंग रिंग में उतरेगी भारतीय तिकड़ी

बॉक्सिंग में शाम 4:45 बजे साक्षी चौधरी और 5:30 बजे अरुंधति चौधरी अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी। पुरुषों में सचिन सिवाच शाम 6:15 बजे, अंकुश यादव शाम 7:00 बजे और नरेंद्र बरवाल शाम 7:30 बजे रिंग में उतरेंगे। जैस्मिन लांबोरिया का मुकाबला रात 11:00 बजे होगा।

वेटलिफ्टिंग में दोपहर 2:00 बजे संजना 77 किग्रा वर्ग के मेडल मैच में उतरेंगी। तैराकी में साजन प्रकाश और अनीश गौड़ा 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में दोपहर 3:12 बजे दावेदारी पेश करेंगे। क्वालीफाई करने पर दोनों रात 11:51 बजे फाइनल मैच खेलेंगे।

लॉन बॉल्स में दिनेश कुमार और नवनीत सिंह की जोड़ी रात 8:55 बजे नामीबिया का सामना करेगी। महिला एकल में नयनमोनी सैकिया रात 1:10 बजे खेलेंगी। पैरा स्विमिंग में सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में दोपहर 3:44 बजे उतरेंगे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News