BCCI में अजीत अगरकर की छुट्टी तय! VVS लक्ष्मण बन सकते हैं भारतीय चयन समिति के नए चीफ

Share

- Advertisement -

BCCI News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का कार्यकाल एक महीने में खत्म हो सकता है। बोर्ड के आला अधिकारी उनकी जगह बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड VVS लक्ष्मण को नया चीफ बनाने की योजना बना रहे हैं।

अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में समाप्त होना था। हालांकि बोर्ड ने उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन दिया था। उम्मीद थी कि पूर्व तेज गेंदबाज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक एक और एक्सटेंशन मिलेगा। लेकिन रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर हुए घटनाक्रम के बाद हालात बदल गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक चयन समिति ने कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट से रोहित शर्मा को वनडे टीम से बाहर करने पर चर्चा की थी। खबर थी कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज रोहित की आखिरी होगी। लेकिन लॉर्ड्स में हुए तीसरे वनडे में ‘हिटमैन’ के शतक ने सभी समीकरण बदल दिए।

रोहित शर्मा के भविष्य पर बयान और रिव्यू मीटिंग में देरी

लीक हुई खबरों के बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि रोहित भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं। जब तक वह योजनाओं में शामिल हैं, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऐसे में लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा।

दूसरी तरफ टीम मैनेजमेंट का एक वर्ग रोहित को 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खिलाने के पक्ष में नहीं है। वहीं आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर 10 में से 8 मैच हारने पर प्रस्तावित बीसीसीआई समीक्षा बैठक अब तक नहीं हो सकी है। रिव्यू के बिना ही टीम श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हो चुकी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News