काशी में देव दीपावली का भव्य आगाज, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने नमो घाट पर दीप जलाकर किया शुभारंभ

Share

- Advertisement -

Varanasi News: काशी में देव दीपावली महोत्सव का भव्य आगाज मंगलवार को नमो घाट से हुआ। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने गोधूलि बेला में दीप प्रज्वलित कर आयोजन की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने रिमोट से ऑडियो गाइड का भी उद्घाटन किया, जिससे पर्यटकों को 15 घाटों की जानकारी मिल सकेगी।

देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में देव दीपावली महोत्सव का भव्य आगाज नमो घाट से हुआ। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को गोधूलि बेला में नमो घाट पर दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली के आयोजन की औपचारिक शुरुआत की। इसी के साथ नमो घाट से देव दीपावली का पहला दीप प्रज्वलित हुआ और गंगा के घाटों पर दीपोत्सव की रौनक शुरू हो गई।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधि और जिले के आला अधिकारी — पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार और डीआईजी शिवहरी मीणा — मौजूद रहे।

ऑडियो गाइड से मिलेगी 15 घाटों की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री ने रिमोट के जरिए ऑडियो गाइड का भी उद्घाटन किया। इसके माध्यम से पर्यटकों को काशी के 15 घाटों की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व से जुड़ी जानकारियां मिल सकेंगी। दीप प्रज्वलन के साथ ही नमो घाट पर उत्सव का माहौल बन गया और गंगा के तट पर दीपों की श्रृंखला सजाने का सिलसिला शुरू हो गया।

पर्यटन मंत्री जिले के आला अधिकारियों और मंत्री-विधायकों के साथ नमो घाट से क्रूज पर बैठकर आगे के घाटों के लिए रवाना हो गए।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News