Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु नानक देव जी की जयंती पर देहरादून के रेसकोर्स गुरुद्वारे में मत्था टेका और सिख समुदाय को गुरु पर्व की बधाई दी। वह गुरुवाणी कथा कीर्तन में भी शामिल हुए। भीड़ के चलते गुरुद्वारा कमेटी ने पिछले द्वार से उनका स्वागत किया।
गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेसकोर्स गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने सिख समुदाय को गुरु पर्व की बधाई दी। इस दौरान वह गुरुवाणी कथा कीर्तन का हिस्सा बने।
भीड़ के चलते गुरुद्वारा कमेटी प्रबंधन ने मुख्यमंत्री का पिछले द्वार से स्वागत किया। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। ग्रन्थि ने शबद गायन कर संगत निहाल की।