देहरादून में नौकरानी के पति ने लूटा घर, आंखों में स्प्रे डालकर परिवार को किया बेहोश

Share

- Advertisement -

District News: देहरादून के बसंत विहार में नौकरानी के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर में लूटपाट की। उन्होंने परिवार के सदस्यों की आंखों में स्प्रे डालकर उन्हें बेहोश कर दिया और एक लाख रुपये नकद व सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

राजधानी देहरादून के बसंत विहार में नौकरानी के पति ने लूट की घटना को अंजाम दिया। पॉश इलाके में रात के समय घर में घुसकर परिवार के सदस्यों की आंखों में स्प्रे कर एक लाख की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए गए। बताया जा रहा है कि नौकरानी और उसका पति डेढ़ महीने पहले ही घर से चले गए थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना सोमवार देर रात की है। बसंत विहार के कांवली गांव में रमेश कौर का घर है। उन्होंने काम के लिए घर पर नौकरानी रखी थी। नौकरानी के साथ घर में ऊपर कमरे में वह अपने पति के साथ रहती थी। एक से डेढ़ महीने पहले ही दोनों घर से चले गए थे।

बताया जा रहा है सोमवार की रात नौकरानी का पति अपने साथियों के साथ आया और घर में परिवार के सदस्यों की आंखों में स्प्रे कर घर से एक लाख की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण ले गया। यही नहीं स्वजनों के हाथों से भी आभूषण उतार ले गए।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News