शीतकालीन सत्र से पहले CM सम्राट चौधरी की 2 दिवसीय मैराथन बैठक, मुख्य सचिव से लेकर DM-SP तक देंगे हिसाब

Share

- Advertisement -

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शीतकालीन सत्र से पहले 28 और 29 नवंबर को दो दिनों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्य सचिव से लेकर सभी विभागों के सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त और जिलों के डीएम-एसपी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अधिकारियों से विकास योजनाओं की प्रगति और कानून-व्यवस्था पर सीधे हिसाब लेंगे।

शनिवार को मुख्यमंत्री खुद सचिवालय परिसर स्थित अधिवेशन भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और दोनों दिन बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में मुख्य सचिव के साथ विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव शामिल होंगे। इसके अलावा सभी प्रमंडलों के आयुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, आईजी, डीआईजी और पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

बैठक में ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सहित तमाम योजनाओं की प्रगति की समीक्षा होगी। मुख्यमंत्री यह जानना चाहेंगे कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं और जिन परियोजनाओं में देरी हो रही है, उनके क्या कारण हैं। कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस-प्रशासन के बीच समन्वय पर भी चर्चा होगी। जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, राशन, पेंशन और सरकारी प्रमाण पत्रों से जुड़ी शिकायतों के निपटारे पर भी सरकार की नजर रहेगी।

सत्र से पहले तैयारियों का आकलन

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित होगा। सत्र में विपक्ष कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं और सरकारी कामकाज को लेकर सरकार को घेर सकता है। ऐसे में मुख्यमंत्री की यह दो दिवसीय बैठक प्रशासनिक तैयारियों को मजबूत करने और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News