नई दिल्ली में रिन्यूएबल एनर्जी समिट में सफल भागीदारी के बाद भुवनेश्वर लौटे मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी

Share

- Advertisement -

Bhubaneswar News: नई दिल्ली में आयोजित ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026’ में सफल भागीदारी के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी गुरुवार को भुवनेश्वर लौटे। हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

नई दिल्ली में संपन्न हुए ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026’ में ओडिशा सरकार की ओर से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं। इस सम्मेलन के दौरान राज्य में लगभग 1.17 लाख करोड़ रुपये के संभावित निवेश और 11,742 मेगावाट की अतिरिक्त नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित करने के लक्ष्य के साथ कुल 18 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि इन एमओयू का साइन होना राज्य के प्रति निवेशकों के बढ़ते हुए अटूट विश्वास को दर्शाता है।

रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई गति

मंत्री डॉ. महालिंग ने विश्वास जताया कि इन बड़े निवेश प्रस्तावों से आने वाले दिनों में ओडिशा के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को अभूतपूर्व गति मिलेगी और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल देश के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी और इससे राज्य के सतत विकास तथा आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News