नितिन नवीन की नई टीम का आज हो सकता है ऐलान, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण और युवाओं को मिलेगी तवज्जो

Share

- Advertisement -

Delhi News: भारतीय जनता पार्टी में संगठन स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी है और आज किसी भी समय नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार इस नई कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं और युवा चेहरों के बीच संतुलन बनाने का विशेष प्रयास किया जाएगा।

इस बार नई टीम में महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नितिन नवीन की नई टीम में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने जा रहा है। इसका सीधा मतलब है कि नए पदाधिकारियों की सूची में 33 फीसदी महिला नेताओं को अहम जिम्मेदारियां और पद दिए जाएंगे।

सूत्रों की मानें तो इस बड़े फेरबदल में कई मौजूदा महामंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही है। वहीं विनोद तावड़े और सुनील बंसल नितिन नवीन की टीम में अपनी जगह बनाए रखेंगे। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी इस नई टीम में शामिल कर महामंत्री पद की बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

ब्राह्मण चेहरे के रूप में हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में महामंत्री बनाया जा सकता है। एबीवीपी से जुड़े रहे संजय भाटिया को भी नई टीम में जगह मिलना तय माना जा रहा है। हालिया जन-ज़ी (Gen-Z) आंदोलन के प्रभाव को देखते हुए युवाओं को आकर्षित करने के लिए युवा चेहरों को भी अहम पद दिए जाएंगे।

नितिन नवीन की इस नई टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती साल 2027 के विधानसभा चुनाव हैं। 2027 में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव होने हैं। इनमें सबसे कठिन परीक्षा यूपी की मानी जा रही है, जिसके लिए पार्टी अभी से मजबूत रणनीति बना रही है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News