हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं 297 नई इलेक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री सुक्खू ने क्यारीघाट से दिखाई हरी झंडी

Share

- Advertisement -

Solan News: हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने सोलन जिले के क्यारीघाट से नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निगम के बेड़े में कुल 297 नई ई-बसें शामिल की गई हैं।

विभिन्न रूटों पर दूर होगी बसों की कमी

एचआरटीसी के बेड़े में नई ई-बसों के जुड़ने से राज्य के विभिन्न रूटों पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। जिन मार्गों पर लंबे समय से वाहनों की कमी चल रही थी, वहां अब सुचारू संचालन होगा। एचआरटीसी प्रबंधन की योजना के अनुसार एक इलेक्ट्रिक बस को दिन में आवश्यकता के हिसाब से दो से तीन अलग-अलग रूटों पर चलाया जाएगा।

डीजल गाड़ियों पर निर्भरता और प्रदूषण होगा कम

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक सफर को तरजीह दे रही है। इन ई-बसों के चलने से लोगों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही डीजल पर निर्भरता घटेगी और प्रदूषण में भारी कमी आएगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इसे राज्य के लिए स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम बताया।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News