हिमाचल विधानसभा सत्र के पहले दिन वंदे मातरम् पर भारी बवाल, विपक्ष के हंगामे के बाद सदन दिनभर के लिए स्थगित

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 12वें सत्र के पहले ही दिन शुक्रवार को सदन में भारी हंगामा देखने को मिला। कार्यवाही शुरू होते ही राष्ट्रगीत वंदे मातरम् न गाए जाने पर विपक्षी दल के विधायकों ने कड़ा विरोध जताया। हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी।

स्पीकर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि संबंधित कानून विधानसभा में नहीं, बल्कि केवल सरकारी संस्थानों पर लागू होता है। उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार सदन की शुरुआत राष्ट्रगान से होती है और समापन पर वंदे मातरम् गाया जाता है। हालांकि, विपक्षी सदस्य इस व्यवस्था पर सहमत नहीं हुए और लगातार विरोध दर्ज कराते रहे।

इससे पहले सत्र शुरू होने पर भाजपा विधायकों ने विपक्ष लॉज के बाहर प्रदर्शन किया। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह विरोध कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ है। विपक्ष ने 5 लाख नौकरियों के वादे को झूठा बताते हुए तख्तियों और बैनर के साथ नारेबाजी की। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर दिल्ली रवाना हो गए हैं।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News