रेखा आर्य पर लगे आरोपों की ED से जांच कराएं: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा जवाब

Share

- Advertisement -

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने रेखा आर्य के पति द्वारा लगाए गए 210 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) से कराने अथवा एक स्वतंत्र बोर्ड गठित करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री और भाजपा से इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ने को कहा है।

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य में कैबिनेट मंत्रियों गणेश जोशी और रेखा आर्य पर आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोप हैं। उन्होंने कहा कि रेखा आर्य के मामले में आरोप किसी विपक्षी दल ने नहीं, बल्कि खुद उनके पति गिरधारी लाल साहू ने लगाए हैं।

210 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने का आरोप

हरीश रावत ने कहा कि मंत्री के पति का दावा है कि वे इस भ्रष्टाचार के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी पहले ही अवगत करा चुके हैं। उन्होंने रेखा आर्य पर 210 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप लगाया है। रावत ने जोर देकर कहा कि इतने भारी-भरकम भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है, इसलिए मामले को तत्काल ईडी को सौंपा जाना चाहिए या किसी स्वतंत्र बोर्ड का गठन होना चाहिए।

बरेली में संपत्ति की चर्चा और मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बरेली में भी रेखा आर्य की संपत्ति को लेकर समाचार पत्रों में लगातार चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में इस पूरे प्रकरण पर मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सामने आकर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस गंभीर विषय पर मुख्यमंत्री की रहस्यमय चुप्पी समझ से परे है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि रेखा आर्य के पास इतनी संपत्ति है, तो उनके पति के पास कितनी संपत्ति होगी, इसका भी खुलासा होना चाहिए।

जैनी प्रकरण की टाइमिंग पर भी उठाए सवाल

इसके साथ ही हरीश रावत ने उत्तराखंड की राजनीति में चर्चा का विषय बने जैनी प्रकरण की टाइमिंग पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने इसे चुनाव से ठीक पहले जनता का ध्यान भटकाने के उद्देश्य से रची गई भाजपा की राजनीतिक साजिश करार दिया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News