ईरान के राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेश्कियान पहुंचीं प्रधानमंत्री संग्रहालय, भारतीय लोकतंत्र और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा

Share

- Advertisement -

New Delhi News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की बेटी जहरा पेजेश्कियान ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने भारतीय लोकतांत्रिक परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को नजदीक से समझा। ईरानी दूतावास ने इस खास विजिट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय के ब्रिक्स बाजार में खास स्वागत

जहरा पेजेश्कियान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन स्थल के निकट स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय भी पहुंचीं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने जहरा को ब्रिक्स बाजार का भ्रमण कराया और सदस्य देशों की समृद्ध कला, पारंपरिक शिल्प और ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर से विस्तार से रूबरू कराया।

ईरानी दूतावास ने आधिकारिक पोस्ट में बताया कि जहरा ने भारत के प्रधानमंत्रियों के ऐतिहासिक योगदान और देश की विकास यात्रा को देखा। वहीं, फिलीपींस की प्रथम महिला लीजा अरनेटा-मार्कोस ने भी तीन मूर्ति भवन परिसर स्थित संग्रहालय का दौरा किया। वह राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ भारत दौरे पर आई हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News