10 सालों में 152 पेपर लीक लेकिन एक भी दोषी को सजा नहीं: प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

Share

- Advertisement -

New Delhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक मामले पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि बीते 10 सालों में 152 पेपर लीक हुए हैं। लेकिन इनमें पाए गए दोषियों को अब तक सजा नहीं मिली है। इस वजह से देश के छात्र लगातार परेशान हो रहे हैं।

पेपर लीक घोटालों से प्रभावित हुए 7.5 करोड़ छात्र

राहुल गांधी के अनुसार इन घोटालों से देश के करीब 7.5 करोड़ छात्र और उनके परिवार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार का कुल शिक्षा बजट करीब 1.4 लाख करोड़ रुपये है। वहीं अकेले नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी में देश के परिवार लगभग 1.32 लाख करोड़ रुपये खर्च कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद छात्रों को अंत में पेपर रद्द होने या लीक होने की खबर मिलती है। इससे युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। देश की शिक्षा प्रणाली में तुरंत बड़े सुधार की जरूरत है ताकि छात्रों की मेहनत बेकार न जाए और उन्हें न्याय मिल सके।

संसद मार्च के दौरान धक्का-मुक्की और हिरासत पर बोले राहुल

राहुल गांधी ने बताया कि बीते दिन संसद मार्च के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में उनके मुंह से खून भी निकल रहा था। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी कोई परवाह नहीं है। उनके साथ कितना भी बुरा व्यवहार हो, ध्यान छात्रों के मुख्य मुद्दे से नहीं भटकना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा कि छात्रों की मांगें 1000 फीसदी जायज हैं। कांग्रेस पार्टी उनके हक की लड़ाई में अंत तक साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने साफ किया कि जब तक परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता नहीं आती और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News