पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया खुलासा: आरोपियों ने पहले बनाई थी घायल करने की योजना

Share

Pune News: पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच कर रही पुलिस के हाथ एक चौंकाने वाली जानकारी लगी है। कस्टडी में मौजूद मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी से पूछताछ के दौरान इस खौफनाक साजिश से जुड़ा नया खुलासा हुआ है।

शादी टालने के लिए बनाई गई थी पहली योजना

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि केतन की हत्या करने से पहले उन्होंने एक अलग साजिश रची थी। शुरुआत में उनकी योजना केतन को जान से मारने की नहीं, बल्कि उसे सिर्फ गंभीर रूप से घायल करने की थी ताकि शादी की तारीख आगे टल सके।

आरोपियों का मानना था कि केतन के अस्पताल में भर्ती होने से सिया को शादी तोड़ने का नया बहाना ढूंढने का समय मिल जाता। हालांकि, बाद में उन्हें लगा कि इस योजना में पकड़े जाने का जोखिम बहुत अधिक है और केतन के बचने पर वे सीधे फंस सकते हैं।

पकड़े जाने के डर से बदला मर्डर का प्लान

पकड़े जाने के इसी डर के कारण दोनों ने अपनी शुरुआती योजना को रद्द कर दिया और केतन को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या करने का फैसला लिया। आरोपियों को लगा कि केवल हत्या से ही उनका राज हमेशा के लिए छिप सकता है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों के बयानों की कड़ियों को आपस में जोड़ रही है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए भौतिक सबूतों और डिजिटल डेटा को जुटाकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई को मजबूत करने में लगी हुई है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News