New Delhi News: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1947 के विभाजन से प्रभावित लोगों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बंटवारे के दौरान अपार कष्ट सहने वाले परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया भावुक पोस्ट
शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की। इस संदेश के जरिए उन्होंने देश के उन तमाम लोगों और परिवारों को याद किया, जिन्होंने देश के बंटवारे के समय भयंकर दर्द, विस्थापन और संघर्षों का सामना किया था।
विभाजन के दौरान जान गंवाने वालों के प्रति व्यक्त की संवेदना
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में देश के बंटवारे के दौरान जान गंवाने वाले और अपने घरों से विस्थापित हुए लाखों लोगों के साहस और सहनशक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें एकता, सामाजिक सद्भाव और देश की अखंडता को बनाए रखने की सीख देता है।