हरियाणा में मौसम का बदला मिजाज, तीन दिनों तक कई जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी

Share

- Advertisement -

Chandigarh News: हरियाणा में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज से राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि आज राज्य में तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं के कारण पेड़ गिरने और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में बाहर निकलते समय आम जनता को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने यमुनानगर, पंचकूला और अंबाला जिलों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

सिरसा, हिसार, रेवाड़ी, भिवानी और चरखी दादरी के कुछ इलाकों में भी बौछारें पड़ने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा, जिसमें रोहतक 40.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। हालांकि आज रात से तापमान में गिरावट आएगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News