हरियाणा में स्पेशल लोक अदालत की ऐतिहासिक पहल, एक ही दिन में सुलझे चेक बाउंस के 9500 से अधिक मामले

Share

- Advertisement -

Chandigarh News: हरियाणा में आम लोगों को आसान, सस्ता और त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से एक बड़ी पहल की गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज और हरियाणा स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जस्टिस दीपक सिब्बल के नेतृत्व में विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया गया।

18 जुलाई को राज्य के सभी जिलों में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत एक साथ विशेष लोक अदालतें लगाई गईं। इन अदालतों के माध्यम से आपसी सहमति से 9,590 मामलों का सफलतापूर्वक समाधान किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विवादों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाना था।

97 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा

स्पेशल लोक अदालत के जरिए वर्षों से लंबित मामलों का तेजी से समाधान हुआ है। इससे पक्षकारों को लंबी और खर्चीली कानूनी प्रक्रियाओं से राहत मिली, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत हुई। आपसी सहमति से मामले सुलझने से लोगों के बीच पुराने मधुर संबंध भी बहाल हुए हैं।

इस आयोजन से प्रदेश की अदालतों में चेक बाउंस के लंबित मुकदमों का बोझ काफी कम हुआ है। लोक अदालतों में कुल 97,29,66,109 रुपये की सेटलमेंट राशि पर सहमति बनी। इस सफल आयोजन से न्यायिक प्रणाली और लोक अदालत संस्था में आम नागरिकों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News