हरियाणा के फतेहाबाद में दिल दहलाने वाली घटना, पिता ने पांच साल की बेटी को भाखड़ा नहर में फेंका

Share

- Advertisement -

Fatehabad News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। खुन्नन गांव में एक पिता ने अपनी पांच साल की मासूम बेटी को भाखड़ा नहर में फेंक दिया। बच्ची का शव बाद में पंजाब के फतेहपुर इलाके से बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी गुरप्रीत खुन्नन गांव का रहने वाला है। वह बुधवार को स्कूल गया और अपनी छोटी बेटी गुरनवाज कौर को वहां से साथ ले आया। इसके बाद वह मासूम बच्ची को अपनी बाइक पर बिठाकर करीब 30 किलोमीटर दूर रोझांवाली ले गया। वहां उसने वारदात को अंजाम दिया।

रोझांवाली पहुंचने के बाद गुरप्रीत ने अपनी बेटी को उसके स्कूल बैग के साथ ही भाखड़ा नहर में धक्का दे दिया। इस खौफनाक कदम को उठाने के बाद वह घर लौटा और परिवार को सारी बात बताई। परिवार वालों के अनुसार, आरोपी पिता पिछले कई सालों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा है।

सदर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस और हिसार की एसडीआरएफ टीमें तुरंत हरकत में आईं। उन्होंने नहर में बच्ची की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी खोजबीन के बाद मासूम का शव पंजाब में फतेहपुर के पास मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए रतिया भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News