संसद मार्च पर मचे बवाल के बाद जंतर-मंतर पर अंधेरे में डटे रहे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Share

- Advertisement -

Delhi News: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के ‘संसद चलो’ आंदोलन के दौरान सोमवार को राजधानी दिल्ली में दिनभर भारी हंगामा देखने को मिला। पुलिस द्वारा शाम को जंतर-मंतर खाली कराए जाने के बावजूद रात में सैकड़ों प्रदर्शनकारी दोबारा एकत्र हो गए और धरना शुरू कर दिया ।

प्रदर्शन स्थल की बिजली काट दिए जाने के बावजूद आंदोलनकारी अंधेरे में ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। सीजेपी नेताओं ने ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक जंतर-मंतर पर यह प्रदर्शन और धरना लगातार जारी रहेगा ।

बैरिकेडिंग तोड़ संसद मार्ग पहुंचे प्रदर्शनकारी, पथराव और लाठीचार्ज

सोमवार सुबह हजारों की संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए संसद भवन की ओर बढ़ने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने संसद मार्ग पर कई परत की बैरिकेडिंग की थी, लेकिन उग्र भीड़ को संभालना चुनौतीपूर्ण साबित हुआ ।

दोपहर में प्रदर्शनकारियों की ओर से हुए पथराव में कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। भगदड़ और झड़प के दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ भी हुई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को खाली कराया ।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News