बुलंदशहर में पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति ने ससुराल में लगाई फांसी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share

- Advertisement -

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी के प्रेम संबंध से परेशान होकर एक पति ने ससुराल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रिषीपाल के रूप में हुई है, जो नोएडा में सफाई कर्मी था।

पुलिस के अनुसार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के खेरिया कल्याणपुर निवासी रिषीपाल की पत्नी पिछले दो साल से अपने मायके दीघी गांव में रह रही थी। चार दिन पहले रिषीपाल अपनी पत्नी को वापस लेने ससुराल आया था। मगर उसकी पत्नी ने साथ जाने से साफ मना कर दिया, जिससे दोनों में विवाद बढ़ गया।

विवाद के बीच रविवार को रिषीपाल का शव उसकी ससुराल में फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि रिषीपाल की पत्नी का नोएडा के सोनू चौधरी नामक युवक से प्रेम संबंध था। रिषीपाल के समझाने के बाद भी पत्नी नहीं मानी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

परिजनों ने थाने में किया हंगामा, मुकदमा दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही रिषीपाल के परिजन रविवार दोपहर थाने पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर प्रेमी सोनू चौधरी, पत्नी प्रीति, उसकी बहन और सास राजकुमारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पहासू थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतक के बड़े बेटे से पूछताछ में भी माता-पिता के बीच विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कानपुर में गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने दी जान

उत्तर प्रदेश के ही कानपुर से एक अन्य दुखद घटना सामने आई है। यहां बीटेक के एक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक के पास से एक बेहद भावुक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक छात्र ने सुसाइड नोट में प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार असफल होने का जिक्र किया है। उसने सरकारी नौकरी न मिल पाने के कारण मानसिक तनाव में आकर अपने पिता से माफी मांगी है। पुलिस इस मामले में भी आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News