झांसी में भयानक सड़क हादसा, पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत, दो की गई जान

Share

- Advertisement -

Jhansi News: अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा गुरुवार सुबह 11 बजे कानपुर-झांसी हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हुआ। हादसे में कुल दो लोगों की जान गई है।

पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार कार के सामने बाइक और जानवर आ गए थे। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार पर आर्मी लिखा हुआ था। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

झांसी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के रूप में हुई है। वह झांसी जेल में बंद अपने भाई से मिलने जा रहा था। जेल में उसके नाम की मुलाकात की पर्ची भी कटी हुई मिली है।

पूर्व सांसद और बाहुबली नेता अतीक अहमद की 15 अप्रैल 2023 को हत्या कर दी गई थी। प्रयागराज में पुलिस कस्टडी के दौरान मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय तीन हमलावरों ने अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मार्च 2023 में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अतीक अहमद को दोषी ठहराया था। अदालत ने उमेश पाल अपहरण केस में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उमेश पाल साल 2005 में हुई विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह थे।

प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पेशी के लिए अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से नैनी जेल लाया गया था। झांसी में हुआ यह दर्दनाक हादसा इसी पुराने घटनाक्रम की यादें ताजा करता है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News